हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मामले में 8 और कार्यकर्ता गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हांगकांग पुलिस ने सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर आठ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जुलाई में हुए इन प्रदर्शनों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों ने विपक्षी ताकतों पर लगातार कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम उजागर नहीं किए हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छोटे स्तर पर किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।