CAA का विरोध, गुजरात में 8,000 तो चेन्नई में 600 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु पुलिस ने चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में अनुमति के बावजूद CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने पर अभिनेता सिद्धार्थ, संगीतकार टीएम कृष्णा, सांसद थिरुमावलवन और एमएच जवाहिरुल्ला समेत 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। गुजरात में 8,000 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। कर्नाटक के मंगलूरू में कुछ लोग हथियार लेकर हॉस्पिटल में घुसे। दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल में आज भी विरोध-प्रदर्शन जारी है।
