कनाडा में हुई गोलीबारी में 9 लोग गंभीर रूप से घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: BBC.com
विदेशों में रेस्टोरेंट्स के बाहर गोलियां चलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अब कनाडा के टोरंटो में एक रेस्टोरेंट पास अज्ञात युवक ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने एक साथ 25 गोलियां चलने की आवाज सुनी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले शूटर की भी मौत हो चुकी है