अयोध्या फैसले को लेकर अफवाह फैलाने वाले 99 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले और फैसले के बाद 99 लोगों की गिरफ्तारी हुई, 65 मुकदमे दर्ज हुए। सभी कार्रवाई अयोध्या राम मंदिर पर फैसले के खिलाफ और पक्ष में किए गए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर हुई। इसके अलावा 13,000 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई हुई।
