आगे जाने से रोका तो पुलिसकर्मी को बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा, हुई गिरफ्तारी, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज जालंधर में एक एएसआई पर जानलेवा हमले का ताजा मामला सामने आया। सुबह 8 बजे मिल्क बार चौक में कार सवार युवक को रुकने का इशारा करने पर एएसआई को युवक ने कार के बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटा। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी। आरोपी को पुलिस ने थोड़ी दूरी पर जाकर क़ाबू कर लिया। मामले को लेकर और जानकारी जुटाई जा रही है।
