गाज़ियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, भाईदूज पर बहन के सामने मारी भाई को गोली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
भाईदूज के मौके पर जिस बहन ने सुबह अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की थी कुछ देर बाद बहन की दुआ भी काम न आयी और बहन के सामने भाई को गोली मार दी गयी. गाज़ियाबाद में कवि नगर के रहने वाले मनोज को ग्रेटर नोयडा में बदमाशों ने बाइक रोकने को कहा लेकिन मनोज ने नही रोकी जिसके बाद बदमाशों ने उस पर फायरिंग की और गोली बहन को छूते हुए भाई को लग गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है