पीएम मोदी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, लॉकडाउन में गई थी नौकरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी को धमकी देने वाले शख्स को नोएडा के फेज-3 थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि डायल 100 पर फोन कर वो पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी दे रहा था। प्रथम दृष्टया वो ड्रग एडिक्ट लगता है। शख्स का नाम हरभजन है। एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) अंकुर अग्रवाल ने ये जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उस शख्स की लॉकडाउन पीरियड में नौकरी चली गई थी।
