महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आया नया मोड़, हिरासत में शिष्य आनंद गिरि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की प्रयागराज स्थित मठ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. महंत की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और मौके पर आला पुलिस अधिकारी तैनात हैं. हालांकि उनके जिस शिष्य आनंद गिरि ने इसे हत्या बताया था उन्हें अब हिरासत में ले लिया गया है. यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि महंत का शव कमरे में लटका हुआ मिला था और एक सुसाइड नोट भी मिला है.