चोरों ने चोरी किया ब्रिटेन का वर्ल्ड फेमस सोने का टॉयलेट, बना था 18 कैरेट सोने से
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
शनिवार को सुबह टेम्स वैली पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह 4.57 बजे ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में ब्लैनहिम पैलेस से पूरी तरह सोने से बना एक टॉयलेट चोरी हो गया. चोरों ने इटली के कलाकार कैटेलन की कला प्रदर्शनी से इस 18 कैरेट सोने के बने टॉयलेट को चुराया. घटना का पता तब लगा जब ब्लैनिहम पैलेस में पानी भर गया. बता दें कि इस टॉयलेट को इतालवी आर्टिस्ट मोरिजियो कैटलेन ने बनाया था. इसका नाम अमेरिका रखा था.
