धर्मांतरण कर निकाह करने वाली महिला ने यूपी विधानसभा के सामने लगाई खुद को आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के सामने एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई। हालांकि जब तक उसे बचाया जाता, वो तब तक काफी जल चुकी थी। उसका इलाज जारी है। महिला का पहले अखिलेश तिवारी नामक व्यक्ति से तलाक हुआ। उसके बाद उसने धर्म बदलकर आसिफ नामक युवक से निकाह किया। जो बाद में सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहते हैं।
