इजराइल में मणिपुर के एक युवक पर चीनी और कोरोना पीड़ित समझकर हमला
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मामला इजरायल के टिबेरियास-सिटी का है। यहां मणिपुर के एक युवक एम शालेम सिंगसन को दो लोगों ने चीनी और कोरोना पीड़ित समझकर पीट दिया। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि दो आरोपियों ने पहले उसे चीनी बुलाया फिर कोरोना कोरोना कहकर उनपर हमला बोल दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सिंगसन तीन साल से अपने परिवार के साथ इजरायल में रह रहे हैं।
