जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता अब्दुल हमीद नजर की गोली मारकर हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नजर को कल आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। आज अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अब्दुल हमीद नजर सुबह साढ़े 5 बजे मोहिंदपोरा आवास से टहलने के लिए निकले थे। कुछ दूर निकलने पर पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन आतंकियों ने रेलवे पटरी के पास उनपर गोली चला दी।
