पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन टीएलपी ने 11 पुलिसकर्मियों बनाए बंधक, बाद में छोड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dawn
पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बेक पाकिस्तान का दुस्साहस बढ़ रहा है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद संगठन ने 11 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। हालांकि बाद में इन्हें छोड़ भी दिया गया। संगठन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में जबरदस्त हिंसा देखने को मिली थी। इतना ही नहीं इस संगठन को प्रतिबंधित किए जाने का विरोध ब्रिटेन तक में दिखाई दिया था।
