बेंगलुरु में अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
बेंगलुरु में पुलिस ने अवैध प्रवासियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और 30 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये सभी बिना वीजा के भारत में रह रहे थे। अवैध प्रवासियों के ठिकानों पर आज सुबह ये छापेमारी हुई। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और इन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। असम NRC के लागू होने के बाद अब सरकार देशभर के अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने की तैयारी में हैं।
