टीवी एक्टर नमिश तनेजा हुए ATM फ्रॉड के शिकार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जितनी तेजी से ऑनलाइन पेमेंट का क्रेज बढ़ा है उतनी ही तेजी से इससे रिलेटेड धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ें हैं। जरा सी चूक और आपका एकाउंट हैकरों द्वारा हैक कर लिया जाता है। टीवी एक्टर नमिश तनेजा भी ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो गए हैं और उनके अकाउंट से 50 हजार की धनराशि निकाल ली गई है। उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
