सीरिया में जब होती है बमबारी, तो 4 साल की सलवा शुरू कर देती है हंसना
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जब रूसी सेना के विमान सीरिया में बमबारी करते हैं तो 4 साल की सलवा डरने की बजाय ठहाके मारकर हंसने लगती है। ऐसा ही उसके माता-पिता भी करते हैं। दरअसल सलवा के पिता अब्दुल्ला अल मोहम्मद ने यह तरीका इजाद किया है ताकि वह अपनी बच्ची को इस खौफ से निकाल सकें। अब्दुल्ला ने बताया कि यह अपने अंदर का डर भगाने का तरीका है। इस तरकीब को अपनाने से हमारा मनोविज्ञान ठीक रहता है।
