11 तालिबानियों की रिहाई पर अफगान तालिबान ने रिहा किए 3 भारतीय इंजीनियर्स
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तालिबान ने अपने 11 सदस्यों के बदले बंधक बनाए गए 3 भारतीय इंजीनियरों को रिहा कर दिया है। जिन्हें मई 2018 में अगवा कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, छोड़े गए 11 आतंकियों में शेख अब्दुर रहीम और मौलावी अब्दुर राशिद शामिल हैं। इसके अलावा ये अदला-बदली किसी गुप्त स्थान पर हुई। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अफगानिस्तान से संपर्क में रहने की बात कही है।
