अफगानिस्तान में बम धमाका, 32 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों में 28 आम नागरिक, एक पुलिस अधिकारी और 3 हमलावर शामिल हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव संभव है। यह आत्मघाती हमला सोमवार को काबुल के सरकारी परिसर में किया गया। जहां बम धमाके के साथ ही बंदूकधारी ने फायरिंग कर लोगों को निशाना बनाया। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
