फिर हुआ अफ़ग़ानिस्तान पर हमला, 8 लोगों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: REUTERS
पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान पर पांच से छह हमले हो चुके हैं और अब एक बार फिर अफगानिस्तान को निशाना बनाया गया है. सड़क किनारे हुए विस्फोट में 4 बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अफगानिस्तान और तालिबान के बीच में पिछले 17 सालों से संघर्ष चल रहा है जिसमें सबसे अधिक आम लोग प्रभावित हुए हैं पिछले 6 महीने में IED की वजह से 232 लोग मारे गए और 645 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं