भगोड़े व्यापारियों के बाद अब भगोड़े NRI पतियों को लेकर हुई सरकार सख्त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: uppatrikalive.com
भगोड़े व्यापारियों के बाद अब विदेश मंत्रालय भगोड़े एनआरआई पतियों को लेकर गंभीर हो गया है. ये लोग भारत में लड़कियों के साथ शादी करके उनसे भारी भरकम दहेज लेने के बाद विदेशों में जाकर बस जाते है. और फिर लड़कियां सारी जिंदगी इंतजार करती रहती है. लेकिन अब बहुत जल्द इन पर लगाम लगाई जाएगी. विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गयी है कि बहुत जल्द एक पोर्टल बनेगा. जिसमे इन्हें नोटिस भेजा जाएगा. और जवाब न देने पर इनकी सम्पति जब्त कर ली जाएगी.