जामिया के बाद अब शाहीन बाग में चली गोली, हमलावर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहीन बाग में जारी CAA-NRC विरोधी प्रदर्शन में तब सनसनी मच गई, जब आज एक युवक ने वहां गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है, जो नोएडा के दल्लूपुरा गांव का है। इससे पहले 30 जनवरी को जामिया नगर में एक नाबालिग ने फायरिंग की थी। अब शाहीन बाग में गोली चलने से लोगों में दहशत है। इस प्रदर्शन में महिलाएं शामिल हैं।
