PMC बैंक घोटाले के बाद अब इस ज्वैलरी शॉप के मालिक, लोगों का करोड़ो रूपये लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभी PMC बैंक घोटाले का मामला शांत हुआ नहीं था कि मुंबई में एक और घोटाले का मामला सामने आया। दरअसल मुंबई के गुडविन ज्वेलर्स जिनके महाराष्ट्र में कई शोरूम है। इसके मालिकों ने लोगों को लुभावनी स्किम बताकर उनसे करोड़ों रुपये ज्यादा रिटर्न के नाम पर ले रखे हैं। लेकिन पिछले चार दिनों से वे अपने शोरूम बन्द करके फरार हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।
