शोपियां के बाद कुलगाम में सेना का सर्च ऑपरेशन, 2 आतंकियों को मारा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
सेना एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ काल का रूप ले चुकी है और घाटी के विभिन्न हिस्सों में छिपे आतंकियों को ढूंढ ढूंढ कर जन्नत का रास्ता दिखा रही है. शोपियां में सर्च ऑपरेशन चलाकर 12 आतंकियों को मारने के बाद अब सेना ने कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया और 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है.