फिर शुरू हुआ जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना को कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना ने इलाके में सर्च अभियान चलाया और आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. छिपे हुए आतंकियों में पिछले दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र मनान वानी भी शामिल है. फिलहाल सेना ने इन 3 आतंकियों को घेर लिया है. इससे पहले सेना को लगभग 300 आतंकियों के सीमा पार से घुसपैठ करने की जानकारी मिली थी