मिशेल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई, कहा- कोरोना फैल रहा है, मुझे जमानत दे दो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल ने कोरोना का हवाला देकर दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करके कहा- वो जेल से बाहर रहना चाहता है। ताकि वो खुद कोरोना संक्रमित होने से बच सके। अधिक उम्र और जेल में कैदियों की भीड़ की वजह से उसे संक्रमण का खतरा ज्यादा है। जेल में कैदियों के बीच सोशल डिस्टेन्स का नियम भी सही से लागू नहीं हो रहा।
