SOG की टीम ने पकड़ा नाइजीरियन नागरिक, पेट से निकली 448 ग्राम हेरोइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: जनता से रिशà¥à¤¤à¤¾
SOG की एक टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक नाइजीरियन नागरिक को ड्रग्स की तस्करी करते हुए धर दबोचा। SOG की टीम को देखकर वो शख्स 23 कैप्सूल के जरिए 448 ग्राम हेरोइन निगलकर एयरपोर्ट के जांचकर्मियों को चकमा देने की फिराक में था। जबकि सामान से मिले 29 कैप्सूल से 580 ग्राम हेरोइन मिली। कुल 1.028 किग्रा. हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.30 करोड़ बताई जा रही है। ये नाइजीरियन नागरिक दुबई से अहमदाबाद और फिर अहमदाबाद से मुंबई जा रहा था।
