कोरोना पर गलत जानकारियां फैला रहे हैं अलकायदा-ISIS से जुड़े समूह- UN
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अलकायदा और ISIS से संबद्ध संगठन COVID-19 महामारी का इस्तेमाल 'साजिश की मनगढ़ंत कहानियां' के तहत फैला रहे हैं। UN की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन संगठनों का कहना है, वायरस 'काफिरों को सजा दे' रहा है और यह पश्चिम पर 'खुदा का कहर' है। साथ ही ये संगठन आतंकवादियों को इसका इस्तेमाल जैविक हथियार के रूप में करने के लिए भड़का रहे हैं।