आतंकी हमले की साजिश कर रहा लश्कर-ए-तैयबा, समुद्री रास्ते से आतंकियों ने तमिलनाडु में की घुसपैठ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को खुफिया एजेंसियों द्वारा तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं जानकारी के मुताबिक, श्रीलंका के समुद्री रास्ते क जरिए राज्य में 6 आतंकी घुसे हैं और कोयंबटूर समेत अन्य शहरों में फैल गए हैं. वहीं पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड समेत कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. खासतौर पर तटीज जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
