घुसपैठ की फिराक में 7 आतंकी, नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खुफिया एजेंसियों ने नेपाल बॉर्डर से भारत में आतंकी घुसपैठ होने की आशंका जताई। एजेंसियों के मुताबिक, सात आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित हुआ। वहीं यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत अन्य जिलों से जुड़ी भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ाई।
