कचौड़ी बेचने वाला निकला 'करोड़पति', लाखों का टर्नओवर देखकर अफसर हुए हैरान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
अलीगढ़ शहर स्थित सीमा टॉकीज के पास छोटी सी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला करोड़पति होगा यह शायद किसी ने नहीं सोचा था. लेकिन सोमवार को लखनऊ से शिकायत मिलने के बाद स्टेट इंटेलीजेंस ब्यूरो ने जब मुकेश नाम के कचौड़ी बेचने वाले की दुकान की तलाशी ली तो सालाना का टर्न ओवर 60 लाख के आसपास निकला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. वहीं लाखों का टर्नओवर होने पर भी व्यापारी ने GST के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है.
