नागरिकता कानून: अलीगढ़ में हिंसा भड़काने के लिए उपद्रवियों को पिलाई गई थी शराब
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
CAA को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में अलीगढ़ पुलिस ने हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने के लिए जांच करनी शुरू कर दी है. वहीं जांच के दौरान पता चला कि प्रदर्शनकारियों में बच्चों और किशोरों को पुलिस पर पथराव के लिए उकसाया गया था और उकसाने के लिए उन्हें शराब पिलाई गई थी. वहीं अब पुलिस वीडियो और फोटो के जरिए शराब खरीदने वाले ठेके का और खरीदने वाले का पता लगा रही है.
