फ्रांस के मिलिट्री बेस पर अलकायदा के आतंकियों ने किया रॉकेट हमला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अलकायदा से जुड़े इस्लामी लड़ाकों ने बीते रोज उत्तरी माली के फ्रांसीसी सैन्य ठिकानों पर रॉकेटों से हमला किया। यह हमला किडल, मेनका और गाओ क्षेत्र में किया गया। जानकारी के मुताबिक इन हमलों के चलते सैन्य कैंपों में आग लग गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आतंकी संगठन अल थबात ने अपने बयान में कहा, 'यह हमला इस्लाम और मुस्लिमों के समर्थन में किया गया'।