अमेरिका में गलत इंजेक्शन से पैदा हुई विकलांग बच्ची, माता-पिता को मिले 74 करोड़ रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के सिएटल में येसेनिआ पचेको नामक महिला मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन नर्स द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के चलते वो गर्भवती हो गईं। बता दें महिला को फ्लू शॉट का गलत इंजेक्शन लगा था। जिसके बाद दंपति के घर विकलांग बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद जब ये मामला अदालत पहुंचा तो जज ने महिला को 74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिए जाने का फैसला सुनाया।
