लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने की ईराक पर एयर स्ट्राइक, 6 मरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने इराक में एयर स्ट्राइक की। जिसमें 6 लोग मरे। कल बगदाद के हमले में ईरानी मिलिट्री जनरल कासिम सुलेमानी समेत 8 लोग मारे गए थे। आज ये हमला बगदाद के उत्तर इलाके में ताजी रोड के पास हुआ। ये सड़क ब्रिटिश और इटेलियन सैन्य बेस की ओर जाती है। अमेरिका ने हमला इराक के हशद-अल-साबी के कमांडर के काफिले को निशाना बनाकर किया था।
