आमिर साल्बी बना आतंकी संगठन आईएस का नया सरगना, खुफिया एजेंसियों का दावा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में न्यूज पेपर द गार्जियन के मुताबिक, इंटेलिजेंस सर्विसेज ने आतंकवादी संगठन आईएस के नए सरगना की पहचान कर ली है. दरअसल आतंकी संगठन के नए सरगना की पहचान आमिर मोहम्मद अब्दुल रहमान अल मवली अल-सल्बी के तौर पर की है. अधिकारियों के मुताबिक, आमिर सल्बी आईएस के फाउंडर्स में से एक है और इराक में यजीदी अल्पसंख्यकों के जनसंहार को उसकी अगुवाई में अंजाम दिया गया था.
