जामिया गोलीबारी पर शाह बोले- ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जामिया फायरिंग पर अमित शाह बोले- मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं होंगी, हम इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। इससे पहले AAP और कांग्रेस ने बीजेपी और अमित शाह पर सवाल उठाए। वहीं जामिया इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। ग्रेटर नोएडा निवासी हमलावर युवक फायरिंग से पहले FB पर LIVE था। जहां उसने कहा था- आज शाहीन बाग का खेल खत्म होगा।
