पश्चिमी कैमरून में अटैक, 5 सैनिक शहीद, 4 नागरिकों की भी हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी कैमरून में अलगाववादी हमले में 2 महिला पुलिसकर्मियों समेत कुल 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। 4 नागरिक भी मारे गए। करीब 20 अंग्रेजी भाषी हमलावरों ने फ्रेंच भाषी लोगों के प्रांत गालिम में पुलिस थाने पर हमला किया। अंग्रेजी भाषी पश्चिमोत्तर प्रांत में रविवार को एक देसी बम धमाके में एक सैनिक समेत कम से कम 7 लोग घायल हुए थे। जिनमें से एक सैनिक की बाद में मौत हुई।
