कार्यवाही न होने से क्षुब्ध बाराबंकी गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के बाराबंकी में एक गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी। जहांगीराबाद निवासी एलएलबी छात्रा ने लेखपाल समेत 2 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस मामले में 2 सितंबर को केस दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे परेशान होकर गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद एसपी ने आनन-फानन में जांच के आदेश दिए।
