एक और महिला पत्रकार ने लगाया एम जे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जाने पूरा मामला
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पर कई बार महिला उत्पीड़न का आरोप लग चुका है। पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा आरोप लगाने के बाद कई महिलाओं ने रमानी का साथ दिया। इसी कड़ी में प्रिया रमानी की तरफ से मंगलवार को कोर्ट में पेश हुई महिला पत्रकार गजाला वहाब ने भी अकबर पर आरोप लगाया है कि अकबर ने एशियन एज के ऑफिस में अगस्त-सितंबर 1997 में उनका यौन शोषण किया था।
