तमिलनाडु में एक और NEET परीक्षार्थी ने की आत्महत्या, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
राष्ट्रीय प्रवेश एवं पात्रता परीक्षा में खराब प्रदर्शन के भय से 19 वर्षीय एक परीक्षार्थी ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान जोतिश्री दुर्गा के रूप में की गई है और वह अपने घर में लटकी हुई पाई गई. पुलिस ने कहा कि शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतका ने कथित तौर पर लिखा कि उसे परीक्षा में अपने खराब प्रदर्शन का डर था.