मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप कांड का एक और अश्लील वीडियो वायरल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य-प्रदेश के हाई-प्रोफाइल केस हनी ट्रैप कांड का एक और अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मध्य-प्रदेश के बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्री एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। बता दें कि इस कांड में तबादले और एनजीओ को बड़े काम दिलाने के लिए महिलाओं के प्रयोग की बात सामने आई थी।
