हॉन्गकॉन्ग में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, आंसू गैस के गोले चले, बम डिफ्यूज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
काफी महीनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने एक स्कूल में 2 होममेड नेल बम डिफ्यूज़ किए। बम राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने को लगे थे। पुलिस जांच में जुटी। अधिकारी एलिक मैकविहटर ने बीती रात ये जानकारी दी। हॉन्गकॉन्ग में रविवार की शांतिपूर्ण जनसभा के बाद कल पेट्रोल बम और आंसू गैस के गोले चले। कोर्ट बिल्डिंग के बाहर आंदोलनकारियों ने स्प्रे पेंट से नारे लिखे।
