सेना और आतंकियों के बीच पुलवामा में हुई मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: MH One News
जम्मू कश्मीर अब जन्नत नही बल्कि आतंकियों के नाम से ज्यादा जाना जाता है क्योंकि यहां पर आए दिन विभिन्न हिस्सों में मुठभेड़ होती रहती है. शोपियां और कुलग्राम के बाद अब बुधवार रात से पुलवामा में मुठभेड़ चल रही थी जिसमे सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है. साथ ही सेना ने इन आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए है. बुधवार की सुबह भी सेना ने लशकर कमांडर नवीद जट को मार गिराया था.