सेना ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Inkhabar
सुबह से जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में चल रही सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है और यह मुठभेड़ खत्म हो गई है. सेना ने इस एनकाउंटर के बाद आतंकियों के पास से भारी मात्रा में बंदूके और विस्फोटक सामग्री बरामद की है. पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास करते रहते हैं. इससे पहले बुधवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में 1 भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था