घाटी में सेना का अभियान तेज, पिछले 13 दिनों में 16 आतंकियों का हुआ सफाया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घाटी में लॉकडाउन का फायदा उठाकर आतंकी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं, लेकिन भारतीय सेना के सामने उन्हें मुँह की खानी पड़ रही है। पिछले 13 दिनों में सेना द्वारा 16 आतंकी और दो मददगार मारे जा चुके है। मारे गए आतंकियों में गजवा-तुल-हिंद का चीफ बुरहान कोका भी शामिल है। वहीं सेना को भारी मात्रा में विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
