घाटी में सेना ने ढ़ेर किए 2 आंतकी, सर्च ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ghamasan.com
जम्मू कश्मीर के सोपोर स्थित द्रुसु गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान शुक्रवार सुबह 2 आतंकियों को मार गिराया। सर्च अभियान अभी जारी है। गुरूवार रात सेना ने SOG के साथ सर्च अभियान किया। मारे गए आंतकियों में एक पुलवामा से जबकि दूसरा सोपोर का रहने वाला है। घाटी में कुछ अरातक तत्व द्वारा शांति बहाली की कोशिशों का नाकाम किया जा रहा है। आए दिन हो रही घुसपैठ और आतंकी घटनाओं के बीच घाटी में अशांति फैली है।
