कश्मीर में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: India.com
आतंकी जम्मू कश्मीर में लगातार सेना के जवानों को अगवा कर निशाना बना रहे थे. ईद पर औरंगजेब उसके बाद जावेद और अब शुक्रवार को उन्होंने जवान सलीम को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिसका जवाब देते हुए सेना ने कुलगाम में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है. सेना को जानकारी मिली थी कि कुलगाम में आतंकी छिपे हुए हैं जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. और यह बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया.