आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने जम्मू कश्मीर में शुरू किया ऑपरेशन 25,जल्द होगा आतंक का खात्मा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj tak
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पाक और आतंकियों को लेकर हर देशवासी का गुस्सा अपनी चरम सीमा पर है. जिसके बाद पीएम मोदी ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए और अब सेना ने रविवार को पुलवामा के अपराधी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन 25 लांच किया है. जिसमे सेना का अनुमान है कि आतंकी गाजी पुलवामा में हमला करने के बाद 25 किलोमीटर से आगे नही गया होगा.