जम्मू कश्मीर में सेना का ऑपरेशन आल आउट शुरू, अब तक मारे 12 आतंकी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Aaj Tak
जम्मू कश्मीर में आतंकी विभिन्न हिस्सों से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे है. लेकिन लगता है सेना आतंकियों को कोई छूट देने के मूड में नही है. शुक्रवार से सेना ने शोपियां में सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमे शुक्रवार को ही सेना ने 6 आतंकियों को मारा था और रविवार को भी सुबह हुई मुठभेड़ में 6 ओर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. सेना ने शोपियां में ऑपरेशन आल आउट की शुरुआत कर दी है. इससे पहले आतंकियों ने पुलिस के पूर्व एसपीओ को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी.