जम्मू कश्मीर में फिर किया सेना के जवान को अगवा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsxind.com
जम्मू कश्मीर में फिर आतंकियों ने भारतीय सेना के एक ओर जवान को निशाना बनाया है.त्राल में जवान मुदासिर अहमद को रात के अंधेरे में घर से गायब कर दिया गया. मुदासिर राशिपुरा चौकी में खाना बनाने का काम करता था. पिछले कुछ दिनों में सेना के जवान को अगवा करने की ये चौथी घटना है. इससे पहले 3 ओर जवानों को अगवा कर गोली मार दी गयी थी. जम्मू कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाया हुआ है. जिसकी वजह से आतंकी बौखला कर ये कदम उठा रहे है.